{"_id":"5f7064406b1ca7498f3f1e90","slug":"police-station-head-vikas-singh-suspended-after-demolition-of-houses-in-shahjanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुरः घरों में तोड़फोड़ के बाद थानाध्यक्ष निलंबित, गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किया था प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुरः घरों में तोड़फोड़ के बाद थानाध्यक्ष निलंबित, गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किया था प्रदर्शन
Sun, 27 Sep 2020 03:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 27 Sep 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
थाना शाहजहांपुर के पसैया गांव में दबिश के दौरान घरों में पहुंचकर तोड़फोड़ के मामले में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने थानाध्यक्ष विकास सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि शाहजहांपुर के पसैया गांव में बिजली चोरी पकड़ने के दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। बीती रात पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने उनके घर पहुंची थी। आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने घरों में जाकर तोड़फोड़ की थी। इससे गुस्साए लोगों ने थाने पहुचकर प्रदर्शन किया था। आरोप लगने के बाद एसएसपी ने शाहजहांपुर थानाध्यक्ष विकास सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
अटैक आने से थाने में तैनात हेड मोहर्रिर की मौत
कस्बा समथर थाने में तैनात एक हेड मोहर्रिर को थाने में दिल का दौरा पड़ने से हालत बिगड़ गई। आनन फानन में सभी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
समथर थाने में तैनात हेड मोहर्रिर राजेश दीक्षित रविवार सुबह काम कर रहे थे। तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से हालत बिगड़ गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह जनपद औरैया के कस्बा बाबरपुर थाना अजीतमल के रहने वाले थे। खबर मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार पी ने भी मेडिकल पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।