फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police sent the youth's killer friends to jail

Jhansi News: युवक के हत्यारे दोस्तों को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 25 Jun 2024 05:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Police sent the youth's killer friends to jail
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक के हत्यारे दोनों दोस्तों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामूली विवाद के बाद उनके बीच शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। मारपीट के दौरान दोस्तों ने युवक के प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था। इस वजह से युवक की मौत हो गई थी।


कांशीराम कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी का शव 18 जून को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान से बरामद हुआ था। पुलिस पहले उसकी मौत को स्वाभाविक ठहरा रही थी लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी पलट दी। शरीर में चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने उसकी मां माधुरी की तहरीर पर अभिषेक की प्रेमिका एवं उसके दो भाई जफर एवं कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। छानबीन में स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में मोटर साइकिल सवार युवक दो युवक अभिषेक से मारपीट करते नजर आए। उनकी शिनाख्त रेलवे कॉलोनी निवासी सुमित एवं प्रिंस के तौर पर हुई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन लोगों ने बताया कि शराब के नशे में उनके बीच मारपीट हो गई थी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed