फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police guarded tomatoes scattered after accident on Jhansi Kanpur highway

रात भर पहरा देती रही खाकी: झांसी में टमाटर की रखवाली में लगी पुलिस... सुबह जाकर मिली राहत, जानें पूरा मामला

Fri, 18 Oct 2024 01:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Oct 2024 01:20 PM IST
सार

पुलिस रात भर सड़क पर बिखरे टमाटरों की रखवाली करती रही। शुक्रवार भोर में किसी तरह टमाटर हटवाए जा सके। बेंगलूरू से करीब 20 टन टमाटर दिल्ली भेजा जा रहा था।

विज्ञापन
Police guarded tomatoes scattered after accident on Jhansi Kanpur highway
टमाटर की सुरक्षा में पुलिस ने दिया पहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-कानपुर हाईवे पर रॉयल सिटी के पास गुरवार देर-रात गाय को बचाने के चक्कर में टमाटर से लदा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद उसमें लदा टमाटर पूरी सड़क पर फैल गया।

विज्ञापन


इन दिनों सौ रुपये किलो बिक रहे टमाटर को सड़क पर बिखरा देख उसे बटोरने के लिए भीड़ जुट गई। लोग टमाटर लेकर जाने लगे। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद लोग वहां से भागे। सड़क पर बिखरे टमाटर की सुरक्षा के लिए रात-भर पुलिस को पहरा देना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रात भर सड़क पर बिखरे टमाटरों की रखवाली करती रही। शुक्रवार भोर में किसी तरह टमाटर हटवाए जा सके। बताया जा रहा बेंगलूरू से करीब 20 टन टमाटर दिल्ली भेजा जा रहा था। चालक अर्जुन के मुताबिक रास्ते में गाय के आ जाने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक के पीछे ही स्कूटी सवार युवती सोनल रही थी। वह भी घायल हो गई। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed