फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police got entangled in the affair of elections, forgetting the wanted

Jhansi News: वांछितों को भुला बैठी चुनाव के चक्कर में उलझी पुलिस

Thu, 04 May 2023 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police got entangled in the affair of elections, forgetting the wanted
झांसी। नगर निकाय चुनावों में पुलिस इस कदर उलझ गई कि उसे वांछितों की धर-पकड़ का भी होश नहीं रहा। पिछले एक सप्ताह के दौरान महानगर में तीन बड़ी वारदात हुईं। पुलिस ने इन सभी मामलों में मुकदमे भी दर्ज किए लेकिन, इनके वांछितों तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच सकी। इसका फायदा उठाते हुए कई वांछित पुलिस के चंगुल से दूर भाग चुके हैं।
विज्ञापन

नवाबाद के कुम्हार का कुआं मोहल्ले में 27 अप्रैल को बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले छात्र सोनू प्रजापति ने एक लड़की एवं उसके परिजनों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। पिता गुलाब का कहना है कि लड़की अपने परिजनों के साथ मिलकर सोनू से पांच लाख मांग रही थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवती, मां समेत रिश्तेदार ज्ञान सिंह, नवीन यादव, अरविंद पाल एवं राकेश साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले में अब तक सिर्फ युवती एवं उसकी मां को ही गिरफ्तार कर सकी जबकि उसके चार रिश्तेदार अभी तक फरार हैं। इसी तरह सीपरी बाजार के पॉश कॉलोनी में भाजपा नेता के घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 35 लाख के जेवरात पार कर दिए लेकिन, चुनाव में व्यस्त हो जाने की वजह से पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं, कोतवाली इलाके में सोमवार देर-रात मार्बल कारोबारी ने अजीत गोयल ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में भी पुलिस ने उसके बड़े भाई अनिल गोयल, भतीजा प्रिंस, पत्नी वीना एवं मौसा ओमी चौधरी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की लेकिन, यह भी पुलिस के हाथ नहीं आए। उधर, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि चुनाव में पुलिस फोर्स लगा हुआ है लेकिन, वांछितों की तलाश हो रही है। जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed