फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police fail to link Rs 150 crore betting transaction

Jhansi News: सट्टेबाजी के 150 करोड़ के लेनदेन की कड़ी जोड़ने में नाकाम रही पुलिस

Mon, 22 Jun 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 22 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Police fail to link Rs 150 crore betting transaction
झांसी। सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन-720 में पुलिस ने कई बड़े सट्टेबाजों को पकड़ा। इनके पास से नकदी के साथ करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का रिकॉर्ड भी मिला, लेकिन दो माह बाद भी पुलिस इस रकम के लेनदेन की कड़ी को जोड़ने में नाकाम रही है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि सट्टे की यह रकम कहां-कहां पहुंचाई जा रही थी और इसका अंतिम सिरा कहां है।
विज्ञापन

शनिवार को भी सट्टा गिरोह के खुलासे में 37 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला। इस गिरोह का मास्टरमाइंड प्रेम खटीक पहले से वांछित है। इससे पहले नवाबाद पुलिस ने भी 100 करोड़ रुपये के सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया था। वहीं करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक के क्वाइन भी बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन-720 के तहत जिलेभर में सटोरियों के करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का खुलासा हुआ था। बरामद रजिस्टर और रिकॉर्ड से 69 बैंक खातों, 46 डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन के जरिये हुए यूपीआई लेनदेन की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बावजूद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच अब तक गति नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया था कि सटोरियों के पास मिले कई बैंक खाते दूसरे लोगों के नाम पर खोले गए थे लेकिन इन खातों से वास्तविक लोगों को रकम भेजी गई। डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन और नेट बैंकिंग के माध्यम से भी लेनदेन किया गया। इसके बाद भी पुलिस इन सभी कड़ियों को आपस में नहीं जोड़ सकी है।

कुर्की के दावों पर भी उठे सवाल
ऑपरेशन-720 शुरू होने के समय पुलिस अधिकारियों ने सटोरियों की संपत्ति कुर्क करने तक की कार्रवाई के दावे किए थे लेकिन समय बीतने के साथ यह कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। पुलिस अभी तक कई आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय नेटवर्क का पता नहीं लगा सकी है। इस मामले में वांछित धर्मेंद्र साहू, हर्ष साहू, निशांत यादव उर्फ रोलेक्स, अरुण यादव, अंकित यादव (पार्षद पति), पप्पू यादव, आकाश, सोनू समेत कई आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके बैंक खातों समेत अन्य वित्तीय गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

इन सवालों के नहीं मिले जवाब
150 करोड़ रुपये का लेनदेन किन-किन खातों से हुआ?
46 डेबिट कार्ड किन लोगों के नाम पर जारी हुए और इनके जरिये कहां-कहां रकम निकाली गई?
यूपीआई के माध्यम से भेजी गई रकम आखिर किन खातों में पहुंची?
बरामद मोबाइल फोन में किस तरह के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला?
नामजद आरोपियों में कौन-कौन वित्तीय नेटवर्क में सीधे शामिल थे?
बरामद किए गए क्वाइन के लिए किन खातों से भुगतान किया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed