फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police engaged in finding Madam's dog

मैडम का डॉगी खोजने में जुटी पुलिस

Wed, 13 Jul 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in finding Madam's dog
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में एक सप्ताह पहले बाइक सवार तीन बदमाश एक युवक से उसका पिट्ठू बैग छीनकर ले गए थे। बैग में युवक का डॉगी था, जिसे वह इलाज के लिए ले जा रहा था। हालांकि, बदमाश बैग में रुपये समझकर उसे छीन ले गए थे। घटना के बाद से एक महिला लगातार पुलिस के चक्कर काट रही रही है। वह अपने पालतू डॉगी को पुलिस से वापस दिलाने की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन

उन्नाव गेट के पास रहने वाले कुणाल पिछले सप्ताह बुधवार की रात तकरीबन ढाई बजे पिट्ठू बैग में अपना 30 दिन का डॉगी लेकर मिशन कंपाउंड में रहने वाले रवि के पास जा रहे थे। डॉगी उन्होंने रवि से ही लिया था। उसकी तबीयत खराब होने पर वे उसे इलाज के लिए उसके पास ही ले जा रहे थे। इसी दरम्यान ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर दुपहिया सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर उनका बैग छीन लिया था। बदमाश बैग में पैसा समझकर उसे लूट ले गए थे। घटना की सूचना पीड़ित की ओर से पुलिस को दी गई थी। घटना के बाद से युवक के घर की एक महिला लगातार पुलिस के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सिटी राजेश कुमार राय ने बताया कि बैग छीनने की घटना हुई थी। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed