फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police custedy congress worker

जनप्रतिनिधियों के आवास पर थाली बजाने नहीं पहुंच सके कांग्रेसी, पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा

Thu, 24 Dec 2020 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police custedy congress worker
किसान अंदोलन के समर्थन में घंटा शंख बजाकर सांसद के घर पर प्रदर्शन करते जा रहे कांग्रेसियों को बस ?
झांसी। किसान आंदोलन के समर्थन एवं कृषि कानून संशोधन के विरोध में जनप्रतिनिधियों के आवास पर थाली बजाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जीवनशाह तिराहा पर हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अगुवाई में कार्यकर्ता कृषि कानूनों में संशोधन के खिलाफ नारे लगाते हुए इलाइट चौराहे पर जमा हुए। यहां से कार्यकर्ता सांसद आवास पर थाली बजाने के लिए आगे बढ़े। कार्यकर्ता जैसे ही जीवनशाह तिराहे के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने उनको रोक लिया। लेकिन, कार्यकर्ता आगे जाने पर अड़े रहे। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर बस में बैठा लिया। यहां भी कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र रेजा, जितेंद्र भदौरिया, मुहम्मद महमूद मंसूरी, मुहम्मद फारूख, हैदर अली, सचिन श्रीवास, प्रकाश परिहार, दुलीचंद कुशवाहा, छोटे राजा, फैजल हाशमी, पवन शाक्या, पवन तिवारी, धीरज गौतम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed