{"_id":"5d631fae8ebc3e93c52edc2d","slug":"police-arrested-three-man-over-taking-minor-on-bike-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को बहलाकर बाइक पर ले जा रहे थे तीन युवक, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका को बहलाकर बाइक पर ले जा रहे थे तीन युवक, पुलिस ने दबोचा
Mon, 26 Aug 2019 05:24 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 26 Aug 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सीपरी बाजार पुलिस ने शनिवार रात बाइक पर सवार तीन युवक और एक बालिका को पकड़ा। तीनों युवक मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके से बालिका को फुसलाकर ले जा रहे थे। शिवपुरी पुलिस से जानकारी पर पता चला कि बालिका को ले जाने का मामला दर्ज है। देर शाम शिवपुरी पुलिस झांसी आकर चारों को साथ ले गई।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार व उपनिरीक्षक हरीश कुमार राजपूत गश्त पर थे। शनिवार रात करीब तीन बजे सीपरी बाजार ओवरब्रिज के पास एक बाइक पर बालिका और तीन युवक जाते नजर आए। पुलिस को देखकर चालक तेजी से भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर बाइक रोककर पूछताछ की। चारों अलग-अलग तरीके से गुमराह करने लगे। पूरी तरह शक होने पर पुलिस टीम चारों को थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि उक्त बालिका को शिवपुरी के थाना भौंती क्षेत्र से फुसलाकर लाए हैं। इस मामले में उक्त थाने की पुलिस इलाके के वीरेंद्र आदिवासी पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में भी जुटी है। उसके दो अन्य साथी भी इसमें शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद शिवपुरी पुलिस देर शाम सीपरी बाजार पहुंची। जहां आरोपी वीरेंद्र के साथ उसके साथी शैलेंद्र व बलवीर व बालिका को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन