{"_id":"5df7e5158ebc3e87c11d6ba8","slug":"pocketcutter-hangama-jhansi-news-jhs1551198105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबकतरे ने थाने में काटा हंगामा, पुलिसकर्मियों से भिड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबकतरे ने थाने में काटा हंगामा, पुलिसकर्मियों से भिड़ा
विज्ञापन

झांसी। बस स्टैंड पर एक यात्री की जेब काटकर भाग रहे जेबकतरे को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से रुपये व तमंचा भी मिला। थाना पहुंचे युवक हंगामा कर पुलिसकर्मियों से उलझ गया। पुलिस ने कार्रवाई कर युवक को जेल भेज दिया है।
सोमवार को बस स्टैंड पर बस पर सवार होते समय एक युवक ने जेब से यात्री के रुपये निकाल लिए। यह देखकर उनके शोर मचाने पर पुलिसकर्मी भी आ गए। पीछा कर युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से रुपये व तमंचा मिला। पूछताछ में अपना नाम कोतवाली स्थित बड़ागांव गेट बाहर निवासी राहुल बताया। युवक को नवाबाद थाना लाया गया। जहां उसने हंगामा कर दिया और पुलिसकर्मियों सेे भी भिड़ गया।