फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PNB and cell -finals

पीएनबी व सेल फाइनल में

Sun, 31 Jan 2016 12:59 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
PNB and cell -finals
झांसी विनोद खांडेकर अंडर-21 ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला सेल राउरकेला और पीएनबी हॉकी अकादमी के बीच होगा।
विज्ञापन


लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के खेल मैदान में शनिवार को हुए सेमीफाइनल मैचों में सेल राउरकेला ने साईं लखनऊ क ो एवं पीएनबी हॉकी अकादमी ने सिंधू स्पोर्ट्स क्लब हरियाणा को पेनाल्टी शूट आउट में पराजित किया।

पहले सेमीफाइनल में सेल की ओर से 32वें मिनट में शैलेंद्र लाकरा ने पहला गोल किया। हालांकि दूसरे हाफ के 56वें मिनट में साईं के धर्मेंद्र ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। परिणाम के लिए पेनाल्टी शूट आउट में सेल ने दो गोल किए, वहीं साईं मात्र एक गोल ही कर सका।
विज्ञापन


इस तरह से सेल ने फाइनल की जंग में प्रवेश पा लिया। दूसरा सेमीफाइनल भी रोमांचक रहा। पीएनबी के ओवैश ने 13वें मिनट में गोल कर टीम की जीत की उम्मीद बांध दी, लेकिन सिंधू स्पोर्ट्स क्लब हरियाणा की ओर से सुनील ने 54वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को मुकाबले में ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पेनाल्टी शूट आउट में सिंधू की टीम जहां दो गोल कर सकी, वहीं पीएनबी ने तीन गोल दागकर जीत दर्ज की।
इस अवसर पर टेक्निकल अधिकारियों में ज्ञानचंद, राकेश भाटिया, भूपेंदर सिंह, सुनीता तिवारी भानु, एस बख्सला, योगेंद्र मिश्रा, अशोक सेन पाली, ज्ञान कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed