{"_id":"614a399d8ebc3eb6242a94d5","slug":"pm-will-reach-bundelkhand-on-rani-s-birth-anniversary-can-also-get-big-gifts-jhansi-news-jhs2048875127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी की जयंती पर बुंदेलखंड को साधेंगे पीएम, कई बड़ी सौगातें मिल सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी की जयंती पर बुंदेलखंड को साधेंगे पीएम, कई बड़ी सौगातें मिल सकती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आ सकते हैं। यहां से वह बुंदेलखंड में चुनाव शंखनाद भी करेंगे। इस दौरान कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जा सकता है। प्रशासन के स्तर से अफसरों को 10 करोड़ से ऊपर के कामों की सूची बनाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। जनवरी से फरवरी के बीच में चुनाव कराए जाने की संभावना है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झांसी आने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती है। इस दिन पीएम बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों को साधने के लिए झांसी आ सकते हैं। यहां कई बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। हालांकि, पीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को अंतर विभागीय समन्वय बैठक में अफसरों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दस करोड़ से ऊपर के कामों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
-----------
इन परियोजनाओं का कर सकते हैं लोकार्पण
पीएम केन-बेतवा लिंक परियोजना और ग्वालियर रोड ओवरब्रिज का शिलान्यास, झांसी-खजुराहो फोरलेन का लोकार्पण, लक्ष्मी तालाब, आतिया तालाब, पानी वाली धर्मशाला के हुए सौंदर्यीकरण का लोकार्पण, स्मार्ट सिटी के 350 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुंदेलखंड से बहुत लगाव है। बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने के लिए पीएम ने कई बड़ी सौगातें दी हैं। यदि रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर वो आते हैं, तो बुंदेलखंड के लिए सौभाग्य की बात होगी। - रवि शर्मा, सदर विधायक।
बुंदेलखंड की दिशा, दशा बदलने के लिए पीएम मोदी, सीएम योगी ने बहुत काम किया है। डिफेंस कॉरिडोर जैसी बड़ी योजना की सौगात दी है। कई योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने को पीएम आ सकते हैं। - जवाहर राजपूत, गरौठा विधायक।
अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। सुनने में जरूर आया है कि पीएम जल्द ही झांसी आ सकते हैं। यदि पार्टी स्तर से निर्देश प्राप्त होते ही सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएंगे। - मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।
सात साल से खूब मिल रहा बुंदेलखंड का आशीर्वाद
भाजपा के लिए चुनावी दृष्टि से भी बुंदेलखंड बहुत मायने रखता है। पिछले सात सालों से लगातार भाजपा को बुंदेलखंड की जनता का खूब आशीर्वाद मिल रहा है। 2014 और 2019 की सभी लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती। 2017 में पार्टी को सभी 19 सीटों पर विजय मिली। यही सफलता 2022 में पार्टी फिर से दोहराना चाहती है। ऐसे में प्रधानमंत्री का दौरा बहुत अहम होगा।