फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM Modi's birthday celebrated with Seva Mahakumbh and Deepotsav

Jhansi News: सेवा महाकुंभ और दीपोत्सव के साथ मना पीएम मोदी का जन्मदिन

Fri, 18 Sep 2026 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's birthday celebrated with Seva Mahakumbh and Deepotsav
फोटो
विज्ञापन

0000

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन शहर में सेवा और समर्पण के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने इन आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की। इनमें स्वच्छता अभियान, फल वितरण, रक्तदान शिविर और दीपोत्सव प्रमुख रहे। यह अवसर सेवा महाकुंभ के रूप में पूरी भव्यता व उत्साह के साथ मनाया गया।
विधायक रवि शर्मा ने बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय पुरुष और जिला महिला चिकित्सालय का दौरा किया। विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर फल वितरित किए। उन्होंने उनके स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान विधायक रवि शर्मा ने रक्तदान भी किया। महापौर रामतीर्थ सिंघल और जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह भी उपस्थित थे। सीपरी बाजार स्थित गुरु नानकदेव जी चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। चौराहे के आसपास साफ सफाई और धुलाई कर आमजन से प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए एक दीप प्रज्वलित करने की अपील की गई।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के महाकुंभ के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अस्पताल व वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया। वरिष्ठजनों के साथ भी समय बिताया गया। सेवा पखवाड़े के तहत महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के रक्त बैंक में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक दीप प्रज्वलन और दीपदान
पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वृंदावन लाला वर्मा, मेजर ध्यानचंद और रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन किया गया। कारगिल पार्क में शहीदों को भी दीपों से श्रद्धांजलि दी गई। प्रत्येक बूथ, मोहल्ले, धार्मिक स्थल और प्रमुख चौराहों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन हुआ। सांसद अनुराग शर्मा, विधायक राजीव सिंह परीक्षा और जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम सहित अन्य मौजूद रहे। अहिल्या बाई चौक पर भी दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी
किले पर दीपदान का आयोजन किया गया, जिसमें परमजीत सिंह मनी, क्षेत्रीय मंत्री संजीव अग्रवाल लाला और जिला उपाध्यक्ष उमर सिद्दीकी शामिल थे। एलीट चौराहा पर सामाजिक संस्था प्रयास सभी के लिए ने दीप प्रज्वलन कर जन्मदिन मनाया। महापौर बिहारी लाल आर्य और पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव शृंगीऋषि मुख्य अतिथि थे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा और केडी गुप्ता भी मौजूद रहे। जिला सहकारी विकास संघ लि. झांसी-ललितपुर के निदेशक लाखन सिंह अस्ता ने आदिवासी झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को आवश्यक सामग्री वितरित की और उनके साथ खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed