{"_id":"6109a8088ebc3eaaba5f46f8","slug":"pm-modi-to-interact-directly-with-villagers-in-simrawari-jhansi-news-jhs201098838","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमरावारी में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमरावारी में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बबीना ब्लॉक के सिमरावारी गांव के ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। अन्न महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से ग्रामीणों को सीधा संवाद करने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री से संवाद का कार्यक्रम तय होते ही अफसरों ने तैयारियां तेज कर दीं। पीएम से संवाद के लिए पांच ग्रामीण चिन्ह्नित किए गए हैं। पीएम इनसे खाद्यान्न योजना समेत गांव का हालचाल पूछ सकते हैं।
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जनपद के सभी 784 उचित दर दुकानों पर आयोजन होगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को पांच किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशन दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी आयोजन स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा। साथ ही सभी दुकानों पर राशन समेत ई-पास मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। ग्राम सिमरावारी में विभिन्न योजनाओं कोे चिन्हित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सिमरावारी में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराने को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीके निगम, एडीएम संजय पांडेय, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, डीएसओ तीर्थराज यादव, सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।