फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pm modi raily held in bhojla mandi

भोजला मंडी में होगी प्रधानमंत्री की सभा

Tue, 05 Feb 2019 01:48 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 05 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
pm modi raily held in bhojla mandi
pm modi - फोटो : demo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 फरवरी को जिले के दौरे पर आने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनसभा कराने के लिए ग्वालियर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान के स्थान पर पहली बार भोजला गल्ला मंडी में जनसभा कराने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी की जनसभा राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुई थी। तब जनसभा में साठ से अस्सी हजार लोग आए थे लेकिन अब स्थितियां बदली हुई हैं और संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री की जनसभा में दो लाख लोगों की भीड़ हो सकती है। ऐसे में जीआईसी का ग्राउंड छोटा पड़ सकता है। साथ ही हाल में पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री की जनसभा में उम्मीद से अधिक भीड़ हो जाने पर अव्यवस्था फैल गई थी, इस कारण प्रधानमंत्री ने भाषण कम समय में खत्म कर दिया था। ऐसी स्थिति यहां पर न बने, इसलिए भोजला मंडी में जनसभा कराई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को सदर विधायक रवि शर्मा, मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, डीआईजी एसएस बघेल, डीएम शिवसहाय अवस्थी, एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पीके गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों ने जीआईसी ग्राउंड के विकल्प के तौर पर पॉलीटेक्निक ग्राउंड देखा, लेकिन ट्रेनों के आवागमन के कारण होने वाले शोरशराबे के कारण ग्राउंड को रिजेक्ट कर दिया गया। चूंकि, जनसभा में दो लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है, इसलिए पार्किंग और ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, ऐसे ग्राउंड का चयन करने का निर्णय लिया गया। यहां से चलकर बूढ़ा से कानपुर रोड पर स्थित एक प्राइवेट मैदान देखा गया, लेकिन मैदान इतना ऊबड़ खाबड़ था कि इसकी लेबलिंग भी करा पाना संभव नहीं था। इसको भी रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद अफसरों की टीम भोजला मंडी पहुंची। यहां पर्याप्त जगह है और पार्किंग के लिए पास मेें बन रही कॉलोनी की जगह मिल जाएगी। प्रधानमंत्री का चौपर (हेलीकाप्टर) पीछे की तरफ लैंड कराया जाएगा। यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी और जनसभा में जितनी भीड़ आएगी, वह समायोजित हो जाएगी। वहीं, योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की सूची तैयार की जाने लगी है। जिलाधिकारी ने बताया कि भोजला मंडी के मैदान में प्रधानमंत्री की सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका हो सकता है शिलान्यास
- डिफेंस कॉरिडोर
- रेल कोच कारखाना
- अटल एकता पार्क
- अटल स्मृति पुस्तकालय
- हीरोज ग्राउंड की बाउंड्रीवाल, फेंसिंग
- राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र भरारी का आधुनिकीकरण
- पॉलिटेक्निक के पास शेल्टर होम का निर्माण

इनका हो सकता है लोकार्पण
- रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का एकेडमिक व प्रशासनिक भवन
- हमीरपुर-खैरार के बीच रेल लाइन का विद्युतीकरण
- क्राइम ब्रांच कार्यालय और अनावासीय भवन का निर्माण कार्य

12 को आ सकते हैं मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की तैयारियां हैं। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री 15 से पहले अथवा 12 फरवरी को आ सकते हैं। वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को परखेंगे।


विकास भवन में बैठक आज
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पांच फरवरी की शाम पांच बजे से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामचंद्र खरे ने बताया कि सभी अधिकारियों को बैठक में विभागीय कार्यों की वर्तमान रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed