{"_id":"57fa905a4f1c1b3e7128e438","slug":"pm-housing-scheme-applicants-will-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों का होगा सर्वे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों का होगा सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
avas, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह सामाजिक और आर्थिक जनगणना के आधार पर सर्वे करेंगे, इसके लिए उन्हें दो माह का समय दिया गया है।
योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। अब तक 35 हजार फार्म ऑफ लाइन जमा हो चुके हैं, जबकि 10 हजार फार्म ऑनलाइन भरे गए हैं। इस तरह 45 हजार लोगों ने आवास के लिए आवेदन कर दिया है। आवेदन की जो रफ्तार है उससे लगता है कि 15 अक्तूबर तक पांच हजार आवेदन और जमा हो जाएंगे।
इधर, आवेदन पत्र जमा करने का काम चल रहा है, उधर आवेदन पत्रों की जांच व फीडिंग के लिए कंसल्टेंट कंपनी नोएडा की विजन ईआईएस कंसल्टिंग कंपनी के प्रतिनिधि झांसी आ गए हैं। यह सबसे पहले ऑफ लाइन आवेदन पत्रों को ऑनलाइन करेंगे। साथ ही आवास बनाने के लिए जगह भी देखेंगे। इसमें नगर निगम का सहयोग लिया जाएगा।
योजना के अंतर्गत सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना के अंतर्गत पचास प्रतिशत लोगों और अन्य वर्ग के 25 प्रतिशत लोगों को सत्यापन कर उन्हें लाभ दिया जाएगा। इसमें जिन व्यक्तियों की सालाना आय न्यूनतम तीन लाख रुपये है, उन्हें तीस वर्ग मीटर में आवास और जिनकी आय अधिकतम छह लाख रुपये सालाना है, उन्हें साठ वर्ग मीटर में आवास की सुविधा दी जाएगी। कंसल्टेंट कपंनी के अरबन प्लानर सारथ बाबू ने के साथ फील्ड कोआर्डिनेटर भी आए हैं।
विज्ञापन
सर्वे के लिए दो महीने का समय मिला है। सबसे पहला काम अपात्रों की छंटनी करना है। इसके बाद आवासों का प्लान तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा।
- अरुण कुमार
फील्ड कोआर्डिनेटर
विजन ईआईएस कंसल्टिंग