फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Plywood manufacturing factory will be established in Jhansi

Jhansi News: झांसी में स्थापित होगी प्लाईवुड बनाने की फैक्टरी

Thu, 30 May 2024 03:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Plywood manufacturing factory will be established in Jhansi
इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा उत्पादन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में बुंदेलखंड की पहली प्लाईवुड बनाने वाली फैक्टरी शुरू होने जा रही है। इसके लिए एक कंपनी का सरकार के साथ करार हो गया है। फैक्टरी स्थापित करने के लिए कंपनी की ओर से जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। इस साल के अंत तक फैक्टरी बनकर तैयार हो जाएगी और इसके बाद उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
लखीमपुरखीरी की प्लाईवुड बनाने वाली कंपनी यहां अपनी फैक्टरी लगाने जा रही है। फैक्टरी के लिए कंपनी की ओर से उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के बिजौली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित डेढ़ एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। कंपनी की ओर से जमीन को लीज पर लेने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। कंपनी यहां दो चरणों में 11 करोड़ का निवेश कर फैक्टरी की स्थापना करेगी। मुख्यमंत्री उद्यमी निवेश मित्र दिनेश सिंह ने बताया कि झांसी से सटे आसपास के मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में प्लाईवुड बनाने में प्रयुक्त होने वाली लकड़ी की पर्याप्त उपलब्धता है। यही वजह है कि कंपनी की ओर से यहां अपनी फैक्टरी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

00000000
चमरौआ और किल्चवारा बुजुर्ग में शुरू होंगे बैनामे
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए पिछले तीन महीनों से जमीन लिए जाने की प्रक्रिया जारी है। अब तक इसके लिए चिह्नित 33 गांवों में से 11 गांवों की 528.5 हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है। यह जमीन 795 बैनामों के जरिये ली गई है। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि शुक्रवार से ग्राम चमरौआ और किल्चवारा बुजुर्ग की जमीनों के बैनामे शुरू कर दिए जाएंगे। इन दोनों गांवों की जमीनों की दर निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed