फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Players will show strength in Jhansi to be a part of national hockey team

राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा बनने के लिए झांसी में दम दिखाएंगीं खिलाड़ी

Tue, 07 Sep 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Players will show strength in Jhansi to be a part of national hockey team
झांसी। हॉकी जादूगर मेजर दद्दा ध्यानचंद की भूमि में देश की सभी दिग्गज महिला हॉकी खिलाड़ी अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगीं। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 से 31 अक्तूबर तक 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर वूमन नेशनल चैंपियनशिप कराने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए होगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड खासकर झांसी में हॉकी को प्रोत्साहन देने के लिए समय-समय पर कई राज्य स्तरीय एवं ऑल इंडिया स्तर की महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं। वर्ष 2020 में भी पुरुष वर्ग में नेशनल चैंपियनशिप हो चुकी है। इसके अलावा ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो चुकी हैं। हालांकि अब पहली बार महिला वर्ग में हॉकी इंडिया सीनियर वूमंस नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 22 से अधिक टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश हॉकी संघ और जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। मेजर ध्यान चंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर प्रतिदिन मैच खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के संयुक्त सचिव एवं जिला हॉकी संघ के सचिव सुबोध खांडेकर के अनुसार नेशनल चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed