फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Plantation target fixed in the district, 65 lakh saplings will be planted

जिले में पौधरोपण का लक्ष्य तय, रोपे जाएंगे 65 लाख पौधे

Mon, 07 Feb 2022 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Plantation target fixed in the district, 65 lakh saplings will be planted
झांसी। शासन ने जिले में पौधरोपण का लक्ष्य तय कर दिया है। लक्ष्य के तहत जिले में 65 लाख पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग द्वारा जिले की 28 नर्सरियों में पौधरोपण की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। जुलाई माह में जिले भर में पौधरोपण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ ही शहर के लोगों को शुद्ध वातावरण देने के लिए वन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष पौधरोपण किया जाता है। पिछले साल विभाग को 60 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन इस बार लक्ष्य को बढ़ाते हुए पौधरोपण की संख्या 65 लाख कर दी गई है। जिसके तहत वन विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। विभाग की 28 नर्सरियों में पौधरोपण का काम शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत थैलियों में पौधे रोपने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला वन अधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि पौधरोपण का लक्ष्य अधिक होने के कारण विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसके तहत जिले की सभी नर्सरियों में पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed