{"_id":"605deaa58ebc3ed82e4a3643","slug":"pita-ki-mot-ke-gam-me-lagai-fansi-parijano-ne-bachaya-jhansi-news-jhs1917786119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की मौत के गम में लगाई फांसी, परिजनों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की मौत के गम में लगाई फांसी, परिजनों ने बचाया
विज्ञापन
परिजनों ने किशोरी को बचा लिया है।
- फोटो : ???? ????
पिता की मौत के गम में बेटी ने लगाई फांसी, परिजनों ने बचाया
झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र में पिता की मौत की खबर सुनते ही बेटी ने कमरे में फांसी लगा ली। सही समय पर परिजनों ने देखकर उसे उतार लिया। बेहोशी की हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र निवासी श्यामलाल (45) बृहस्पतिवार की रात फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। शुक्रवार तड़के वह खेत से घर नहीं पहुंचे। बेटा पिता को बुलाने खेत पहुंचा। यहां खेत पर पिता को बेहोशी की हालत में देखकर घबरा गया। सूचना पाकर परिजन खेत पर पहुंचे। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार से पहले ही चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
इधर, मौत की खबर मिलते ही किसान की पंद्रह साल की बेटी बेसुध हो गई। ऊपर वाले कमरे में जाकर उसने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। कमरे में पहुंची बहनों ने किशोरी को फंदे पर लटका देखा तो घबरा गईं। चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी पहुंच गए। तत्काल किशोरी को फंदे से उतारकर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।