झांसी। पाइप पेयजल योजना के शुभारंभ के मौके पर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में एक कहावत प्रचलित है कि ‘खसम मर जाए पर गगरी नईं फूटे’, ये कहावत क्षेत्र के जल संकट को दर्शाने के लिए काफी है। लेकिन, अब इसके बदलने का वक्त आ गया है। हर घर जल योजना बुंदेलखंड को पानी के मामलेेे में समृद्धि बनाएगी।
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का हाल ये है कि पानी की कमी की वजह से लोगों की शादियां भी नहीं हो रही हैं। लेकिन, मंगलवार का दिन बेहद खास है। आज गुप्त नवरात्रि का दशहरा है और हस्ति नक्षत्र भी है, जो पानी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की प्राथमिकता बुंदेलखंड का विकास हो। ये पाइपलाइन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की लाइफ लाइन साबित होगी।