फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pinky loves rate 20 lack rupees

20 लाख रुपये तय की गई थी पिंकी के प्यार की कीमत

Sat, 03 Jul 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
pinky loves rate 20 lack rupees
झांसी। थाना नवाबाद इलाके की एक पॉश कॉलोनी में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले की पड़ताल लगातार जारी है। परत दर परत खुलने के साथ ही नई-नई बातें सामने आ रही हैं। घटना की तफ्तीश में सामने आया है कि आरोपी युवक की ओर से युवती को उसकी जिंदगी से दूर चले जाने के लिए बीस लाख रुपये की पेशकश दी गई थी, जिसे युवती ने ठुकरा दिया था। उसने साफ कह दिया था कि वो अपने सच्चे प्यार का सौदा नहीं करेगी।
विज्ञापन

थाना नवाबाद इलाके की अंसल कॉलोनी में मंगलवार को फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के मुहल्ला किशनपुर मोहम्मदाबाद की युवती पिंकी ने रहस्यमयी परिस्थितियों में फांसी लगा ली थी। पिंकी के पिता विनोद की शिकायत पर पुलिस ने छनियापुरा निवासी योगांश उर्फ सनी राय के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने तथा एससी /एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। मामले की पड़ताल में सामने आया है कि लगभग तीन साल पहले पिंकी और सनी की दोस्ती हुई थी और दोनों के बीच प्यार हो गया था। संबंध काफी आगे निकल गए थे। युवक पिंकी से मिलने अक्सर आगरा जाया करता था, जबकि पिंकी भी दो-तीन बार झांसी आई। सनी ने पिंकी को भरोसा दे रखा था कि वो उससे शादी करेगा। इसके कुछ समय बाद पिंकी सनी पर शादी का दबाव बनाने लगी थी। जबकि, सनी अपने पैर लगातार पीछे खींचता जा रहा था। इसकी भनक जब पिंकी को हुई तो दोनों के बीच विवाद होने लगा था। इसी दरम्यान सनी की ओर से पिंकी को उसका रास्ता छोड़ने के लिए 20 लाख रुपये देने की पेशकश की गई थी। पिंकी ये सुनकर अवाक रह गई थी। लेकिन, पिंकी ने साफ कह दिया था कि उसने सच्चा प्यार किया है। प्यार का वो सौदा किसी भी कीमत पर नहीं करेगी और अपने प्यार को हर हाल में शादी की मंजिल पर पहुंचाएगी। हालांकि, इसे लेकर दोनों के संबंधों में खटास आ गई थी। दोनों के बीच का विवाद पुलिस तक पहुंच गया था। लेकिन, सनी ने आगे बढ़ते हुए समझौता कर लिया था। इसी का नतीजा रहा है कि सनी के एक बुलावे पर पिंकी सोमवार को झांसी आ गई थी, लेकिन मंगलवार को अचानक उसने रहस्यमयी हालातों में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

रात की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
झांसी। सनी के बुलाने पर पिंकी सोमवार को झांसी आई थी। शाम को वो सनी के भाई हनी की बर्थ डे पार्टी में भी शामिल हुई थी। सब कुछ ठीक था। रात पिंकी और सनी ने अंसल कॉलोनी के फ्लैट में गुजारी। अगले दिन मंगलवार की सुबह सनी किसी काम से बाहर चला गया। दोपहर में वापस आया तो पिंकी का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला। एक रात में ऐसा क्या हुआ कि हमेशा खुश रहने वाले पिंकी ने आत्मघाती कदम उठा लिया, ये बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। हालांकि, घटना के आरोपी सनी के पकड़ में आने के बाद भी रात की सच्चाई से पूरी तरह से पर्दा हट पाएगा। नवाबाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगे गए एससी होने के प्रमाण
झांसी। पिंकी के मोबाइल नंबर को डायल करने पर ट्रू कॉलर आईडी में उसका नाम रिया यादव लिखकर आ रहा है। जबकि, घटना के बाद झांसी आए युवती के परिजनों ने स्पष्ट कर दिया था कि रिया नाम से उसका कभी कोई वास्ता नहीं रहा है और वे अनुसूचित जाति से हैं। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के साथ एससी /एसटी एक्ट के तहत भी मुकदमा कायम किया था। अब पिंकी के परिजनों से उसके अनुसूचित जाति के होने का प्रमाण पत्र मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed