{"_id":"57c491024f1c1bbf762cb424","slug":"picture-gallery-opening-of-international-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की चित्र गैलरी का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की चित्र गैलरी का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Picture gallery, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। खेल दिवस पर सोमवार को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में पूर्व व वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के चित्रों की गैलरी का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल ने किया। इस मौके पर इंस्टीट्यूट में चल रहे खेल पखवारा का समापन हुआ और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
गैलरी का उद्घाटन मैदान में स्थित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। गैलरी में हॉकी के खिलाड़ियों में मेजर ध्यानचंद, अब्दुल हमीद खान, अशोक ध्यानचंद, अब्दुल अजीज, सुबोध खंडकर, जगदीश यादव, जमशेर खान, तुषार खंडकर, नेहा सिंह, एथलेटिक्स में एएन राय, बैडमिंटन में विक्रम सिंह के चित्र एवं उनकी विशेष खेल उपलब्धियां अंकित की गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत सिंह, रोहित पांडेय, सचिव मुकेश श्रीवास्तव, मोहम्मद सईद, सुनील शर्मा, बृजेंद्र यादव, अशोक सेन पाली आदि मौजूद रहे।
एलवीएम ने स्टेडियम को हराया
खेल पखवारा के अंतर्गत सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता अंडर 19 में एलवीएम ने स्टेडियम को 7-2 से हराया। अंडर 14 बालिका वर्ग में सनातन ए ने सनातन बी को हराया। अंडर 14 बालक वर्ग में एलवीएम सी ने बी को हराया। विजेताओं को पुरस्कार सीनियर डीईई जनरल आशीष अग्रवाल ने प्रदान किए।