{"_id":"6aac50d82adbdd9d750e02f2","slug":"phc-in-charge-removed-after-snakebite-victim-failed-to-receive-treatment-jhansi-news-c-11-jhs1019-878826-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सर्पदंश पीड़िता को उपचार नहीं मिलने पर हटाए पीएचसी प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सर्पदंश पीड़िता को उपचार नहीं मिलने पर हटाए पीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
- सीएमओ ने कार्रवाई की, वायरल ऑडियो की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित
फोटो....
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पीएचसी कटेरा के सुबह आठ बजे नहीं खुलने और सर्पदंश पीड़िता को उपचार नहीं मिलने की गाज बृहस्पतिवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी पर गिर गई है। सीएमओ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से मऊरानीपुर के अक्सेव पीएचसी पर भेज दिया है। वहीं, वायरल हो रहे ऑडियो की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे पीएचसी कटेरा पहुंचे। उन्होंने कस्बा कटेरा के गढ़ीपुरा निवासी प्रमोद प्रजापति की पत्नी पूनम (27 वर्ष) की सर्पदंश से हुई मौत के मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि पूनम को रात करीब एक बजे सांप ने डसा था। कुछ समय तक पीड़िता मामले को दबाए रही। हालत बिगड़ी तो परिजन को बताया। परिजन अपने स्तर से उसे बचाने का प्रयास करते रहे।
सुबह के समय वे महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कटेरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि सुबह आठ बजे पीएचसी पर प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार देसाई नहीं पहुंचे। परिजन ने डॉक्टर के आने का इंतजार भी किया। इसके बाद वह सीएचसी पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमओ ने बताया कि पीएचसी पर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक उपचार की व्यवस्था है। यदि डॉक्टर समय पर पहुंचते तो उसका उपचार किया जा सकता था। इसके चलते डॉ. देसाई को तत्काल प्रभाव से अक्सेव पीएचसी स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने बताया कि वायरल हो रहे ऑडियो की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है, जिसे एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
- सात फर्जी क्लीनिक और पैथोलॉजी को नोटिस
झांसी। सीएमओ ने कटेरा में कई क्लीनिक और पैथोलॉजी की औचक जांच की। इसकी भनक लगते ही फर्जी तरीके से चल रहे क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब बंद करके संचालक भाग निकले। इस पर सीएमओ ने सात लोगों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब तलब किया है। सीएमओ ने बताया कटेरा में डॉ. डीके कुशवाहा, डॉ. राहुल, डॉ. मुकाम खान, डॉ. धीरज कुमार अग्रवाल, डॉ. एके विश्वास और डॉ. सुहेल खान के नाम से फर्जी क्लीनिक व पैथोलॉजी चल रही थी, जिसे संचालक बंद करके भाग गए। इनको नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है।
- सीएचसी बंगरा में दो कर्मियों का काटा वेतन
सीएमओ अचानक सीएसची बंगरा का निरीक्षण करने पहुंचे तो चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान ही दो कर्मी आ गए, जिन्होंने देरी से आने पर माफी मांगी। दो महिला कर्मी पूजा वर्मा और आकांक्षा वैद्य बिना बताए अनुपस्थित रहीं। इस पर सीएचसी प्रभारी डॉ. केके राजपूत ने दोनों को नोटिस देकर एक दिन का वेतन काटने के आदेश किए हैं।