फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   petrol pumps to be checked in Jhansi

झांसी में भी जांचे जाएंगे पेट्रोल पंप

Sun, 30 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
petrol pumps to be checked in Jhansi
petrol pump - फोटो : demo
लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की चोरी पकड़े जाने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने शनिवार को बांट-माप विभाग को पेट्रोल पंपों की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने औचक जांच करने को कहा है।
विज्ञापन

लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर रिमोट डिवाइस के जरिये पेट्रोल-डीजल की चोरी का खुलासा हुआ है। झांसी में भी इसकी संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। यहां भी आए दिन लोग गाड़ी में कम पेट्रोल-डीजल भरने की चर्चा करते रहते हैं। यह अलग बात है कि लोग प्रशासन तक शिकायत ले जाने से कतराते हैं। यहां तक कि शहर में कुछ ऐसे पंप भी हैं, जहां लोग घटतौली के संदेह के चलते सिर्फ मजबूरी में ही तेल भरवाने जाते हैं। लखनऊ में एसटीएफ द्वारा पेट्रोल-डीजल की चोरी का खुलासा किए जाने के बाद अब यहां भी पंपों की जांच की जाएगी। मंडलायुक्त के निर्देश पर बांट-माप विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग के सहायक नियंत्रक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए सभी निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंडल के सभी पंपों की औचक जांच होगी।
विज्ञापन


छह पंपों पर पकड़ी गई थी घटतौली
बांट-माप विभाग द्वारा पिछले एक साल में छह पंपों पर घटतौली पकड़ी जा चुकी है। इन पंपों में पांच लीटर में तीस से चालीस मिलीलीटर ही तेल कम पाया गया था। सभी से शमन शुल्क वसूला गया था। उल्लेखनीय है कि बांट-माप विभाग के पास डिवाइस के जरिये आधुनिक ढंग से हो रही चोरी की जांच की व्यवस्था नहीं है। यह जांच इस काम में तकनीकी रूप से दक्ष लोगों के जरिये ही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक भी कर सकते हैं जांच
बांट-माप विभाग के सहायक नियंत्रक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राहक भी किसी भी पेट्रोल पंप पर घटतौली की जांच कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक पंप पर पांच लीटर का बर्तन रखा होता है। इसमें डीजल-पेट्रोल भरकर जांच की जा सकती है। यह उपभोक्ता का अधिकार है। इसके अलावा घटतौली का संदेह होने पर शिकायत जिला बांट-माप अधिकारी के मोबाइल नंबर 9450080487 पर की जा सकती है।

हम हैं जांच को तैयार
झांसी में किसी भी पेट्रोल पंप पर घटतौली नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं को सही मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी नियमित रूप से जांच भी होती है। प्रशासन किसी भी प्रकार से जांच कर ले हम तैयार हैं। जांच में डीलर पूरा सहयोग करेंगे।
- राजीव बब्बर, अध्यक्ष-झांसी पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन
पंपों की होनी चाहिए कड़ी पड़ताल
लखनऊ में पंपों पर व्यापक पैमाने पर पेट्रोल - डीजल की चोरी पकड़े जाने के बाद अब लोगों के स्वर भी मुखर हो गए हैं। उनका कहना है कि पूरी रकम अदा करने के बाद भी उन्हें ज्यादातर पंपों पर तेल की पूरी मात्रा नहीं मिल पाती है। इसकी कड़ी पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा मिलावट की भी जांच होनी चाहिए।

मिलावट की भी जांच हो
पेट्रोल पंपों में घटतौली के साथ-साथ मिलावट की भी जांच की जानी चाहिए। पेट्रोल-डीजल में मिलावट की वजह से गाड़ियों का माइलेज तो घट ही रहा है, साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
- अंकुर दीक्षित, मिशन कंपाउंड

घटतौली पर हो कड़ी कार्रवाई
पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं। उस पर घटतौली से यह और भी महंगा पड़ जाता है। पब्लिक के साथ सरासर धोखाधड़ी होती है। घटतौली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
- विकास कदम, प्रेमनगर

पंपों पर जांच की सुविधा दी जाए
ग्राहकों को घटतौली की जांच का अधिकार भले ही दे रखा हो, परंतु लोगों को इसकी जानकारी नहीं है और न ही पंपों पर इसकी व्यवस्था हो। पंपों पर जांच की व्यवस्था कर लोगों को जागरूक करना चाहिए।

- मनोज अग्रवाल, मिशन कंपाउंड

बिक रहा है मिलावटी पेट्रोल
शहर में कई स्थानों पर मिलावटी पेट्रोल धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। यह बोतलों में भरकर बेचा जा रहा है। खासतौर पर उन इलाकों में जहां से पेट्रोल पंप दूर हैं। इन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
- मोहसिन खान, गंदीगर टपरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed