फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PET: 9487 candidates were absent during the examination held in two shifts on the first day

पीईटी : पहले दिन दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान 9487 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Sat, 06 Sep 2025 09:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
PET: 9487 candidates were absent during the examination held in two shifts on the first day
पीईटी : गणित तो कोई सामयिकी के सवालों में उलझा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में कोई परीक्षार्थी गणित तो कोई सामयिक के सवालों में उलझ गया। पहले दिन दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान 9487 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों का निरीक्षण कर अफसर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बीकेडी, जीआईसी, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज समेत जनपद में 39 केंद्र बनाए गए थे। एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चली प्रथम पाली की परीक्षा में 17904 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें 4799 अनुपस्थित रहे। वहीं, दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चली दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 17904 परीक्षार्थियों की जगह 4688 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी निगरानी रखी गई। केंद्र के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग, फोटो स्टेट की दुकान, साइबर कैफे आदि बंद रखे गए। परीक्षा में किसी प्रकार का मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। केंद्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed