फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PET: 13 thousand candidates left the field on the second day

पीईटी: दूसरे दिन 13 हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

Sun, 29 Oct 2023 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
PET: 13 thousand candidates left the field on the second day
- पहली पाली में 6935, दूसरी में 6991 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में रविवार को 37 केंद्रों पर हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 13926 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। पहली पाली में 6935 और दूसरी में 6991 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गई पीईटी की पहली पाली की परीक्षा में 16608 परीक्षार्थियों में से 9673 उपस्थित रहे। जबकि, 6935 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 16608 परीक्षार्थियों में से 9617 उपस्थित और 6991 अनुपस्थित रहे। डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी राजेश एस ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर मेन गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट निरीक्षण करते रहे। एडीएम प्रशासन एके सिंह ने बताया कि सभी 37 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

----------
सामान्य ज्ञान और गणित में उलझे परीक्षार्थी
रविवार को हुई पीईटी में आए प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझे रहे। पहली पाली में आए प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, गणित और इतिहास के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब परेशान किया। इतिहास के सवाल सबसे ज्यादा कठिन रहे। वहीं दूसरी पाली में ग्राफ और अंग्रेजी के सवालों में परीक्षार्थी उलझे रहे। परीक्षार्थियों का कहना था कि आयोग ने इस बार सवालों का स्तर कठिन रखा था। वहीं माइनस मार्किंग होने से परीक्षार्थियों ने तमाम सवाल छोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed