फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Perbai champion win cricket turnament

बीएचईएल इंजीनियर्स और परबई चैंपियंस ने जीता क्रिकेट मुकाबला

Sun, 07 Feb 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Perbai champion win cricket turnament
झांसी। नया सवेरा ट्रस्ट की ओर से आयोजित बबीना प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शनिवार को बीएचईएल स्थित परेड ग्राउंड में दो मैच खेले गए। इसमें बीएचईएल इंजीनियर्स और परबई चैंपियंस विजयी रहे। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर विजय शर्मा और रानू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच बीएर्र्चईएल इंजीनियर्स और अंबावाय वॉरियर्स के बीच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएचईएल इंजीनियर्स की टीम ने अमृतानंद के 42, कप्तान विवेक तिवारी के 19 रन की मदद से निर्धारित बीस ओवरों में छह विकेट खोकर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबावाय वॉरियर्स की पूरी टीम बीस ओवराें में छह विकेट खोकर सिर्फ 63 रन ही बना सकी। अंबावाय की ओर से सबसे अधिक 32 रन ऋषभ चड्डा ने बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच सदर फाइटर्स और परबई चैंपियंस के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सदर फाइटर्स की टीम ने बीस ओवरों में आठ विकेट पर 99 रनों का स्कोर खड़ा किया। सदर की ओर से प्रभात टंडन ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। जवाब में परबई की टीम ने कप्तान नरेंद्र के 20, धर्मेंद्र के 22 रन की सहायता से 14.5 ओवरों में छह विकेट से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के पहले मैच में बीएचईएल स्पोर्ट कमेटी के सेकेट्री शम्स उज जमा ने टॉस करा कर मैच का शुभारंभ किया। वहीं दूसरे मैच में बीएचईएल के कल्याण अधिकारी डॉ. मोहम्मद आफताव आलम ने दोनों टीमों के बीच टॉस कराया। संस्था के अध्यक्ष यशपाल सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed