फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People of Suhagpura village of Kotra Gram Panchayat of Jhansi were troubled by the garbage on the roads

Jhansi: स्वच्छता की ओर कोई ध्यान नहीं... गलियों में गंदगी का अंबार, पनप रहे मच्छर; लोगों का चलना हुआ मुश्किल

Wed, 23 Apr 2025 01:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 23 Apr 2025 01:45 PM IST
सार

विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटरा के ग्राम सुहागपुरा में नाली के पानी की निकासी न होने के कारण नालों का पानी सड़कों पर फैला हुआ है। लोग गंदगी और बदहाली में अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो सौ मीटर का रास्ता वर्षों से गंदगी से पटा पड़ा है। गंध आने लगी है, मच्छर भी पनप रहे हैं।

विज्ञापन
People of Suhagpura village of Kotra Gram Panchayat of Jhansi were troubled by the garbage on the roads
सड़क पर गंदगी के बीच से गुजरते स्कूली बच्चे और महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। गांवों में सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। लेकिन सरकार का यह स्वच्छता अभियान ग्रामीण क्षेत्र में दम तोड़ता नजर आ रहा है। प्रशासन की घोर लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। प्रशासन द्वारा शख्त निर्देश दिए गए हैं कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए पर कुछ ऐसे ग्राम प्रधान है जो स्वच्छता की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। उन्हें न अधिकारी का भय ओर न ही सरकार के आदेश की चिंता। 

विज्ञापन


विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटरा के ग्राम सुहागपुरा में नाली के पानी की निकासी न होने के कारण नालों का पानी सड़कों पर फैला हुआ है। लोग गंदगी और बदहाली में अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो सौ मीटर का रास्ता वर्षों से गंदगी से पटा पड़ा है। गंध आने लगी है, मच्छर भी पनप रहे हैं। मंदिर जाने वाले श्रद्धालु, स्कूल जाने वाले बच्चे को भी इस दल दल भरी सड़क से गुजरना पड़ता है। इस रास्ते से निकलने के बाद ही लोग राहत की सांस लेते हैं। यहां से निकलते समय स्कूली बच्चों को भय बना रहता है कि कहीं वह फिसल कर गिर न जाए जिससे उनका यूनिफॉर्म खराब हो जाए। महिलाओं को पानी भरने के लिए निकलना हो या गांव में कोई शादी समारोह सभी को इसी मार्ग से निकलना पड़ता है। कईयों बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाबजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन


सुहागपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि 11 मई को गांव में एक लड़की की शादी है, बारात भी इसी रास्ते से निकलना है जल भराव के कारण बारात का निकलना मुश्किल है। ग्राम प्रधान से कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई। वहीं, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। समस्या के बारे में ग्राम प्रधान को अवगत करा दिया गया। रास्ते का प्राक्कलन तैयार हो गया है। ग्राम प्रधान को आदेशित करते हुए समस्या का समाधान करने व 11 से पहले उक्त रास्ते को सही करा कर जल्द निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed