फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People kept shouting, the young man crossing the railway track with ear phone did not listen, died

Jhansi News: चिल्लाते रहे लोग, ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक ने नहीं सुना, मौत

Thu, 03 Aug 2023 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
People kept shouting, the young man crossing the railway track with ear phone did not listen, died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार शाम ईयर फोन लगाकर झांसी-प्रयागराज रेलवे ट्रैक को पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। बृहस्पतिवार को ही वह ईयर फोन खरीदकर लाया था। गाना सुनते हुए वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिखलते हुए वहां पहुंच गए। सदर बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सदर बाजार के मथुरा कॉलोनी निवासी जय विश्वकर्मा जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट काम करते हैं। उनका इकलौता बेटा दीपेश (23) भी पिता का हाथ बंटाता था। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर दीपेश नया ईयर फोन खरीदकर लाया था। शाम को करीब सवा पांच बजे ईयर फोन लगाकर वह अपने दोस्तों से मिलने निकला था। ईयर फोन में गाने सुनते हुए वह जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब 5.40 बजे जैसे ही वह खिरकपट्टी के करीब रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन आती देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। लोको पायलट ने भी हार्न बजाया लेकिन, कान में ईयर फोन लगा होने से दीपेश इसे सुन नहीं सका और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर बाजार प्रभारी अमीराम भी पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी। पिता एवं मां भी वहां रोते-बिखलते हुए पहुंच गए। थाना प्रभारी अमीराम के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed