फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People health good from lockdown

लॉकडाउन ने सुधार दी लोगों की सेहत

Sun, 19 Apr 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
People health good from lockdown
झांसी। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने के कारण लोग घरों में ही कैद हैं। जंक फूड की दुकानें भी बंद हैं। ऐसे में लोग घर का बना हुआ खाना खा रहे हैं। तेज धूप में पसीना-पसीना नहीं हो रहे हैं। इन सबका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। वे कम बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले सालों तक गर्मियों में अस्पतालों में डायरिया, पेट दर्द, दस्त, डिहाइड्रेशन, त्वचा समेत कई रोगों के मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती थीं। वहीं, इस सीजन में इन रोगों के गिने-चुने मरीज ही पहुंच रहे हैं। पहले जहां जिला अस्पताल में इस सीजन में 1200-1500 रोगी आते थे, वो अब घटकर 100 हो गए हैं। यही हाल मेडिकल कॉलेज का भी है। मेडिकल कॉलेज में सभी ओपीडी मिलाकर दो हजार मरीज उपचार कराने के लिए आते थे, अब महज दो सौ आ रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में लोगों घर का खाना खा रहे हैं। जंक फूड से बिल्कुल दूर हैं। इस कारण पेट दर्द, दस्त, उल्टी रोग नहीं हो रहा है। इसके अलावा डायरिया, के रोगी भी बहुत कम हो गए हैं। मौजूदा समय में सिर्फ दस फीसदी मरीज ही ओपीडी में आ रहे हैं। - डॉ. डीएस गुप्ता, फिजीशियन, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में मरीजों की संख्या तेजी से घटी है। लोगों को साफ-सफाई का महत्व भी समझ में आया होगा। आगे भी लोग घर का खाना और साफ पानी पीएंगे तो रोगों से बचे रहेंगे। जंक फूड खाने से तो विभिन्न तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो ही जाती हैं। - डॉ. रजत जैैन, फिजीशियन, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed