{"_id":"5929d8014f1c1b4b52535e10","slug":"people-handle-traffic-police-sleeped","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीर ट्रैफिक संभालते, सिपाही सुस्ताते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीर ट्रैफिक संभालते, सिपाही सुस्ताते
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग के पास सड़क के दोनों ओर ट्रकों की लंबी - लंबी कतारें लगी होने की वजह से यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। हद तो यह है कि सामने ही पुलिस चौकी होने के बावजूद सिपाही जाम खुलवाने तक नहीं आते, बल्कि राहगीरों को ही यातायात व्यवस्था खुद संभालनी पड़ती है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एफसीआई के गोदाम में अब गेहूं रखने की जगह नहीं बची है। गेहूं का भंडारण भोजला मंडी में किया जा रहा है। मंडी में धर्मकांटा नहीं है, जिससे गेहूं की तौल ग्वालियर रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित धर्म कांटे पर की जा रही है। यहां पहले एक बार गेहूं से भरे ट्रक की तौल होती है और बाद में खाली ट्रक की। अपनी बारी के इंतजार में ट्रकों को घंटों खड़े रहना पड़ता है, जिससे ग्वालियर रोड पर पुलिस चौकी के सामने सड़क के दोनों और ट्रकों की लंबी - लंबी कतारें लगी रहती हैं। बेतरतीब खड़े ट्रकों की वजह से यहां सड़क पर आवागमन जाम बना रहता है।
वाहन पहले रेलवे क्रासिंग और उसके बाद आगे आकर चौकी के सामने जाम में फंस जाते हैं। भीषण गर्मी में जाम में फंसे रहने की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। दरअसल ग्वालियर रोड क्रासिंग पर जाम की बड़ी वजह यहां से गुजरने वाली 75 से अधिक ट्रेनें हैं। इस कारण क्रासिंग का गेट 24 में लगभग 14 घंटे बंद रहता है। इस कारण अक्सर जाम लग जाता है। अब ट्रकों के जमावड़े ने समस्या और बढ़ा दी है। लेकिन पुलिस की ओर से जाम खुलवाने या ट्रकों को व्यवस्थित ढंग से खड़े कराने के कोई प्रयास नहीं किए जाते हैं। पुलिस कर्मचारी तमाशबीन बनकर बने रहते हैं। चौकी में सुस्ताते रहते हैं और राहगीर खुद ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आते हैं।
विज्ञापन
- धर्मकांटा पर ट्रकों का केवल रात में वजन किया जाए।
- ग्वालियर रोड पर की जगह पॉलिटेक्निक के खेल मैदान में ट्रक खड़े कराए जाएं
- आईटीआई व औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर भी ट्रकों को खड़ा किया जा सकता है
- धर्मकांटा को शहर के बाहर स्थापित किया जाए।
हटवाए जाएंगे ट्रक
‘ग्वालियर रोड पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाए जाएंगे। ट्रकों को यहां से हटवाकर किसी दूसरी जगह पर खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी।’
- जितेंद्र सिंह चंदेल, थानाध्यक्ष, सीपरी बाजार