फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People fire with fight

आपसी विवाद में युवक पर झोंका फायर

Thu, 24 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
People fire with fight
झांसी। थाना सीपरी बाजार के ग्राम लकारा में आपसी विवाद के दौरान एक पक्ष ने युवक के ऊपर रायफल से फायर झोंक दिया। किसी तरह युवक ने अपनी जान बचाई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम लकारा निवासी केदार ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र, रोहित, अजीत, विपिन व रनवीर से सोमवार की रात उसका विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपियों ने उसे घेर लिया। एक ने उसको निशाना बनाकर रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। केदार ने घर में छिपकर जान बचाई। आरोपियों ने गाली-गालौच करते हुए उसकी मोटर साइकिल भी तोड़ डाली। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। इसके बाद भुक्तभोगी ने सीपरी बाजार थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जान से मारने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों के घर से रायफल भी बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed