{"_id":"67ddcb342878dc63c207b42c","slug":"people-danced-to-the-melodious-songs-of-holi-and-wished-each-other-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-517730-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: होली के मधुर गीतों पर झूमे लोग, लोगों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: होली के मधुर गीतों पर झूमे लोग, लोगों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शुक्रवार को शहर में विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह हुए। इस दौरान, फूलों की मनमोहक होली खेली गई और मधुर गीतों पर नृत्य किया। चंदन - गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं।
सिद्धेश्वर मंदिर में बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेली गई। होली के मधुर गीतों पर लोग झूम उठे। मौके पर मंदिर पीठाधीश्वर हरिओम पाठक, लल्लन महाराज, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, शिक्षक विधायक डा. बाबूलाल तिवारी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, समिति के अध्यक्ष भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि, संतोष सोनी, मुकेश मिश्रा आदि रहे। इधर, पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज झांसी मंडल का होली मिलन समारोह हुआ। होली के गीत, हास्य, व्यंग्य गीत आदि प्रस्तुतियां दी गईं। फूलों की होली खेली गई। ओएस भटनागर, आरपी पाल, पीके भटनागर, मंडल सचिव पीके श्रीवास्तव, शैलेंद्र निगम आदि मौजूद रहे। इधर, भारतीय बौद्ध संघ के कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश जायसवाल, रीता ओझा, अनीता सिंह, कुसुम साहू, प्रेमलता, दीपमाला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन