{"_id":"6918e9a96f504fbb140e1f30","slug":"people-are-troubled-by-monkeys-in-baruasagar-jhansi-news-c-143-1-mot1001-100582-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बरुआसागर में बंदरों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बरुआसागर में बंदरों से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। नगर में इन दिनों बंदरों का आतंक चरम पर है। सड़कों, गलियों और घरों की छतों पर झुंड बनाकर घूम रहे बंदर अचानक लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे आमजन भयभीत हैं। बीते दो दिनों में बंदरों ने हमला कर कई बच्चों को घायल कर दिया।
बीते रोज बंदरों ने निगोना खेरा क्षेत्र में स्थित एक सरकारी विद्यालय में घुसकर वहां पढ़ रहीं मंजरी मिश्रा व मनु को काट लिया था। अचानक हुए हमले से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। घायल बच्चों को बरुआसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्थिति यह है कि महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने छतों पर जाना तक बंद कर दिया है। बंदर अचानक झपट्टा मारकर खाने-पीने का सामान छीन लेते हैं और विरोध करने पर हमला कर देते हैं। नगर के लोगों ने प्रशासन से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।