{"_id":"5fdd0db38ebc3e3c513d7619","slug":"peanut-inleggal-purchase-made-camety-jhansi-news-jhs1838442175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंगफली खरीद में अवैध वसूली की जांच के लिए बनी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंगफली खरीद में अवैध वसूली की जांच के लिए बनी कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मूूंगफली की खरीद में अवैध वसूली की शिकायत सामने आने के बाद इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
भोजला मंडी में उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड (पीसीयू) द्वारा मूंगफली के दो खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को किसानों ने आरोप लगाया था कि इस केंद्रों पर मूंगफली की खरीद पर 250 से 300 रुपये प्रति क्विंटल की अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा 35 किलो मूंगफली की जगह 36 किलो 500 ग्राम की अतिरिक्त तौल की जा रही है। इस डेढ़ किलो अतिरिक्त मूंगफली का उन्हें कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिकायत पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा व गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत भी मौके पर पहुंच गए थे।
उन्होंने अपने सामने तौल कराकर गड़बड़ी पकड़ी थी। इसकी शिकायत बबीना विधायक ने प्रशासन से की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को शामिल किया गया है। कमेटी से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।