फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Patients wait for one and a half hours but they are not able to give even one and a half minutes.

मरीज तो डेढ़ घंटा करते हैं इंतजार लेकिन डेढ़ मिनट भी नहीं दे पाते डाक्टर साहब

Wed, 09 Mar 2022 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Patients wait for one and a half hours but they are not able to give even one and a half minutes.
झांसी। जिला अस्पताल में मरीजों को फिजीशियन को दिखाने के लिए डेढ़-डेढ़ घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। यही नहीं, जब उनका नंबर आता है तो सिर्फ डेढ़ मिनट में मिल पाता है। अब इतने समय में न तो मरीज सही से हाल बता पाएगा और न ही कोई चेकअप हो सकेगा। ब्लडप्रेशर चेक करने में ही आधा मिनट का समय लग जाता है। लेकिन बाहर खड़ी मरीजों की भीड़ को देखकर जल्दबाजी में दवा लिखकर मरीज को चलता कर दिया जाता है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में यहां चार फिजीशियन हैं। यहां पर तैनात ईएमओ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैं। ऐसे में दो फिजीशियन को इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की भी ड्यूटी करनी पड़ती है। कभी दोपहर तो कभी रात में ड्यूटी लग जाती है। इस कारण ओपीडी भी प्रभावित हो जाती है। वहीं, फिजीशियन के पास रोजाना 175 से 200 मरीज ओपीडी में दिखाने के लिए पहुंचते हैं। चूंकि, ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होता है। पहले चिकित्सक वार्ड का राउंड लेकर भर्ती मरीजों को देखते हैं। इनमें लगभग एक घंटा लग जाता है। बचे हुए पांच घंटे में ओपीडी के मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देते हैं। ऐसे में एक मरीज को चिकित्सक को दिखाने के लिए महज डेढ़ मिनट ही होता है। लाइन में भी धक्का-मुक्की होती रहती है।
विज्ञापन

ये बोले मरीज
जिला अस्पताल में बच्चे को दिखाने के लिए आया हूं। ओपीडी में एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं। अब तक नंबर नहीं आया है। - लखन, बिजौली।
पैरों में दर्द हो रहा है। पर्चा बनवाने के बाद पौन घंटे से ओपीडी के बाहर बैठी हूं। अभी ये पता नहीं कि कितनी देर और बैठना पड़ेगा। - विमला देवी, नंदनपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार-पांच दिनों से बुखार आ रहा है। शरीर में दर्द है। आधा घंटा हो गया है और अब तक डॉक्टर को दिखाने का नंबर नहीं आ पाया है। - रामकिशोरी, दतिया।
हाथ, पैर, पेट में दर्द है। दर्द से कराहते हुए एक घंटे से लाइन में लगा हूं। लगता है आधा घंटा और इंतजार करने के बाद डॉक्टर को दिखा पाऊंगा। - रेखा, कटेरा।

ईएमओ की पुन: जिला अस्पताल में तैनाती के प्रयास शुरू हो गए हैं। जरूरत के अनुसार फिजीशियन की ओपीडी बढ़ाई जा सकती है। - डॉ. आरके सचान, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed