फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Patient standing in line to get medicine in medical college fainted and fell down

मानवीय संवेदनाएं तार-तार: भर्ती मरीज को दवा लेने भेजा, लाइन में गश खाकर गिरा... 20 मिनट तक किसी ने नहीं उठाया

Mon, 30 Dec 2024 07:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Dec 2024 07:29 PM IST
सार

मरीज अपनी ईसीजी जांच का पर्चा लेकर दवा वितरण कक्ष पर दवा लेने के लिए कतार में लगा था। दवा लेते समय ही अचानक गश खाकर गिर गया। गिरने के बाद मरीज लगभग 15 से 20 मिनट तक दवा वितरण खिड़की के पास पड़ा रहा।

विज्ञापन
Patient standing in line to get medicine in medical college fainted and fell down
दवा वितरण कक्ष के पास फर्श पर लेटा मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए कतार में लगा मरीज गश खाकर अचानक गिर गया। गिरने पर मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुध नहीं ली और वह 15 मिनट तक खिड़की के पास पड़ा रहा, जब इसकी सूचना प्रधानाचार्य डॉ डी नाथ को मिली तो तत्काल इमरजेंसी के कर्मियों को भेजा और इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वॉर्ड में भर्ती करा दिया है। अब हालत में सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम करगन निवासी छोटेलाल (30) को कमजोरी थी, साथ ही बुखार आ रहा था। परेशान होकर मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने के लिए आया था। जहां पर चिकित्सक ने परामर्श के बाद भर्ती की सलाह दी। मरीज वॉर्ड में पहुंच कर भर्ती हो गया। यहां पर तैनात कर्मियों ने बताया कि दवा ले आओ, नहीं तो दवा वितरण खिड़की बंद हो जाएगी। मरीज अपनी ईसीजी जांच का पर्चा लेकर दवा वितरण कक्ष पर दवा लेने के लिए कतार में लग गया। अधिक भीड़ होने पर मरीज कतार में लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, दवा लेते समय ही अचानक गश खाकर गिर गया। गिरने के बाद मरीज लगभग 15 से 20 मिनट तक दवा वितरण खिड़की के पास पड़ा रहा। इस दौरान किसी ने सुध तक नहीं ली। हद तो तब हो गई, जब दवा वितरण कक्ष के कर्मचारियों को जानकारी होने के बाद भी मानवीय संवेदनाएं नहीं जागी। मरीज खिड़की के पास पड़ा रहा। जब मामले की जानकारी प्रधानाचार्य डॉ डीनाथ को हुई तो उन्होंने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके राज को मरीज को इमरजेंसी में भेजने व उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए। डॉ डीके राज ने इमरजेंसी कर्मचारियों को भेजकर भर्ती कराया। इसके बाद मरीज का पर्चा देखा, जिसमें ईसीजी जांच लिखी थी, जिस पर ईसीजी जांच की गई। मरीज को सभी प्रकार की दवाइयां दी गईं। इसके बाद मरीज की हालत में सुधार होने पर वॉर्ड में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन

मानवीय संवेदनाएं हुईं तार-तार
जब मरीज दवा लेने के बाद खिड़की के पास गिर गया। गिरने के बाद वह नीचे पड़ा था, इसके बाद लाइनों में लगे लोगों ने किसी ने भी नहीं उठाया। उठाना तो दूर एक के बाद एक सभी लोग उसे लांघते हुए निकल जा रहे थे। मरीज के बेहोश होने के चलते कोई जानकारी नहीं थी। इसमें लोग ही नहीं अस्पताल के कर्मचारियों ने भी मानवीय संवेदनाएं नहीं दिखाईं। ऐसे में कर्मचारियों व अधिकारियों और लोगों की मानवीय संवेदनाओं की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

दवा वितरण कक्ष के पास मरीज के पड़े होने की जानकारी होने पर प्रभारी सीएमएस को निर्देशित कर भर्ती कर उपचार दिया गया है। - डॉ. डीनाथ, प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय 

मरीज के दवा वितरण कक्ष के पास पड़े होने की जानकारी पर इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां पर जांच के बाद वॉर्ड में भर्ती करा दिया है। अब हालत में सुधार है। - डॉ. डीके राज, प्रभारी, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed