फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   patient missing from medical collage jhansi

मेडिकल कॉलेज से मरीज लापता, हड़कंप

Sat, 16 Nov 2019 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
patient missing from medical collage jhansi
झांसी के मेडिकल कॉलेज के वार्र्ड नंबर छह में भर्ती एक मरीज के लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने दिन भर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। नवाबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। देर रात मरीज का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत सागर गेट निवासी लक्ष्मीनारायण रेलवे के टेलीकॉम विभाग में कार्यरत हैं। पिछले सप्ताह अचानक दिल का दौरा पड़ जाने के कारण गिरकर हाथ टूट गया था। उपचार के लिए रेलवे हॉस्पिटल में भर्र्ती कराया था। जहां सुधार न होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वह मेडिकल कॉलेज के वार्र्ड नंबर छह के पलंग नंबर एक पर भर्ती थे। कल रात को उनको पत्नी घर चली गई थीं। सुबह खाना लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचीं, जहां वह पलंग पर नहीं मिले। खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गए। सभी ने मेडिकल कर्मियों के साथ खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका के चलते पत्नी ने इसकी शिकायत नवाबाद पुलिस से की। जहां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed