फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers served meat in chickpeas and pasta in Gatimaan Express

Jhansi News: गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों को परोस दिया गया छोले और पास्ता में मांस

Mon, 26 Jun 2023 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Passengers served meat in chickpeas and pasta in Gatimaan Express
रेल मंत्री से शिकायत के बाद आईआरसीटीसी ने सुपरवाइजर को किया निलंबित, जुर्माना लगाया
विज्ञापन


- ग्वालियर में स्थित बेस किचिन की बढ़ाई गई निगरानी



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी से चलकर हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों को शाकाहारी भोजन में मांस परोस दिया गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल प्रशासन से की है। इसके बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है। साथ ही सेवा प्रदाता कंपनी पर जुर्माना लगाया है।




दतिया के भरतगढ़ चौधरी मार्केट के पास निवासी सेवानिवृत्त सैन्य कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी की बेटी कनिष्का दिल्ली में जॉब करती हैं। राजेश अपनी पत्नी प्रीति तिवारी के साथ बेटी के पास दिल्ली जा रहे थे। वह शनिवार को दोपहर तीन बजे झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से गाड़ी संख्या 12049 गतिमान एक्सप्रेस के कोच संख्या सी-7 में सवार हुए। गाड़ी के ग्वालियर स्टेशन से आगे बढ़ने पर राजेश और उनकी पत्नी को आईआरसीटीसी के कैटरिंग स्टाफ ने छोले-कुल्छे उपलब्ध कराए। दोनों पैकेट खोलकर खाने लगे। इसी दरम्यान प्रीति को छोले का स्वाद कुछ अटपटा लगा। इस पर उन्होंने गौर से देखा तो छोले में मांस का टुकड़ा पड़ा हुआ था। यह जानकारी उन्होंने अपने पति व अन्य सहयात्रियों को दी। इससे यात्रियों में रोष फैल गया। इसी बीच कोच में ग्वालियर से सवार हुई कृतिका मोदी ने पास्ता में चिकिन मिले होने की शिकायत की। यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्रेन में मौजूद आईआरसीटीसी के स्टाफ से की। उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उनका काम केवल खाना सर्व करना है। खाना ग्वालियर में स्थित आईआरसीटीसी की बेस किचिन से बनकर आता है। राजेश कुमार तिवारी ने इसकी जानकारी फोन पर अपनी बेटी कनिष्का को दी। उन्होंने छोले में पड़े मांस के टुकड़े की फोटो भी साझा की। बेटी ने ट्वीट के जरिये रेल मंत्री और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद आईआरसीटीसी ने दोषी किचिन सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया। साथ ही सेवा प्रदाता एजेंसी पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि तत्काल प्रभाव से किचिन की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed