{"_id":"664a724d1bd68087e00f99c4","slug":"passengers-requested-they-are-going-to-vote-please-send-the-train-to-jhansi-on-time-jhansi-news-c-360-1-jh11006-105664-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: यात्रियों ने लगाई गुहार, वोट डालने जा रहे हैं, ट्रेन समय से झांसी पहुंचा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: यात्रियों ने लगाई गुहार, वोट डालने जा रहे हैं, ट्रेन समय से झांसी पहुंचा दीजिए
Mon, 20 May 2024 03:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 20 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर आज होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने विभिन्न राज्यों से झांसी आ रहे यात्रियों ने रेलवे से अनोखी गुहार लगाई। यात्रियों ने रेलवे हेल्प लाइन 139 और एक्स पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी ट्रेन बहुत देरी से चल रही हैं। वह वोट डालने झांसी आ रहे हैं, लेकिन ट्रेन लेट चल रही है, वह समय से झांसी नहीं पहुंच पाएंगे। यात्री शुभम कुमार ने कहा कि पुरी स्पेशल ट्रेन 27 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 16 घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 13 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 8 घंटे समेत कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्री अभिषेक ने कहा कि उनकी ट्रेन छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति 8 घंटे की देरी से चल रही है। झांसी पहुंचकर उन्हें गांव भी जाना है। ऐसे में समय पर वोट डालने नहीं पहुंच पाएंगे। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कई जोन में काम चल रहे हैं, जिस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। लेकिन, प्रयास यही है कि यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। संवाद
--
आज और कल नहीं आएगी सचखंड एक्सप्रेस
झांसी। नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस सोमवार को और अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस मंगलवार को झांसी नहीं आएगी। पंजाब में किसान आंदोलन का सबसे अधिक प्रभाव अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस पर पड़ा है। बीते 20 दिन से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय के मुकाबले 10 से लेकर 30 घंटे तक की देरी से चल रही है। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 19 मई को नांदेड़ से चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। इसके चलते ट्रेन का दूसरा रैक अमृतसर में उपलब्ध नहीं हो सकेगा। ऐसे में 21 मई को अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस का संचालन भी नहीं होगा। संवाद