फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers are getting worried due to lateness of trains

Jhansi News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हो रहे परेशान

Fri, 03 May 2024 04:49 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 03 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Passengers are getting worried due to lateness of trains
- 23 घंटे की देरी से चल रही अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दिल्ली मंडल में चल रहे विकास कार्यों ने ट्रेनों की रफ्तार पर रोक लगाई तो गर्मी में रेल यात्री परेशानी में पड़ गए। पांच से 23 घंटे तक की देरी से चल रहीं ट्रेनों में यात्रियों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। जिन ट्रेनों में पेंट्रीकार है भी तो उनके लेट होने के चलते ठंडा पानी भी गर्म हो जा रहा है। बृहस्पतिवार को जब देरी से चल रहीं ट्रेनें झांसी पहुंचीं तो ठंडे पानी के लिए यात्रियों ने वाटर वेडिंग मशीन की ओर दौड़ लगा दी। लेकिन यहां भी यात्रियों को पानी लाइन में लगकर खरीदना पड़ा।
दिल्ली मंडल के दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर निलोखेरी स्टेशन पर तकनीकी विस्तार और लूप लाइन को बढ़ाने के काम के चलते ट्रेनें 25 घंटे तक की देरी से आ रही हैं। ऐसे में इन ट्रेनों में सवार गर्मी के चलते ठंडे पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को हीराकुंड एक्सप्रेस दस घंटे, झेलम एक्सप्रेस आठ घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस छह घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस छह घंटे, उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे और दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेन रुकते ही ठंडे पानी के लिए यात्रियों ने खाली बोतल लेकर वाटर वेडिंग मशीनों की ओर दौड़ लगा दी। लेकिन, यहां से पानी खरीदना भी यात्रियों के लिए आसान नहीं रहा। मशीनों पर पहले से ही अन्य यात्रियों की लंबी लाइन लगी थी।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि ट्रेनों में लगे रसोईयान से भी ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है क्योंकि, ट्रेनें इतनी लेट चल रही हैं कि पानी गर्म हो जा रहा है। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से ही ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। झांसी स्टेशन पर स्काउट, समाजसेवियों और रेलवे की वॉटर वेडिंग मशीनें भी लगी हुई हैं, जिनसे यात्रियों को ठंडा पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed