{"_id":"58ac92bf4f1c1b9e1cb23214","slug":"passenger-trains-were-crowded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेनों में रही भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेनों में रही भीड़
jhansi
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेनों में रही भीड़
- फोटो : demo
चुनाव में बसें लगने के कारण मंगलवार को ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। इसमें से पैसेंजर ट्रेनों का हाल सबसे खराब रहा। मंगलवार को चुनाव ड्यूटी में बसों के लग जाने के कारण बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। इससे जनपद के अलग-अलग कस्बों और गांवों में जाने के लिए यात्री परेशान रहे। मजबूरन उनको ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों की संख्या बढ़ने से झांसी- बांदा पैसेंजर, झांसी- कानपुर पैसेंजर, झांसी- लखनऊ इंटरसिटी, झांसी- इलाहाबाद पैसेंजर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन