फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   party leaders come to congrass yatra

यात्रा से कांग्रेस के लिए माहौल बनाएंगे शीर्ष नेता

Mon, 11 Oct 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
party leaders come to congrass yatra
यात्रा से कांग्रेस के लिए माहौल बनाएंगे शीर्ष नेता
विज्ञापन

झांसी। देश के अलग-अलग हिस्सों में निकाली जा रही कांग्रेस की यात्रा 25 अक्तूबर को झांसी पहुंचेगी। मऊरानीपुर से होते हुए महानगर पहुंचेगी। 26 अक्तूबर को यात्रा झांसी से लखनऊ के लिए निकल जाएगी। इस दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

2022 के चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपना रोडमैप तैयार कर लिया है। कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर रही हैं। इसी के तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा निकाली जानी है। इसमें अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों को कवर करना है। बाराबंकी से शुरू होने वाली यात्रा 25 अक्तूबर को झांसी के मऊरानीपुर में प्रवेश करेगी। इसके बाद वो महानगर आएगी। यहां 26 अक्तूबर को भ्रमण करते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि यात्रा की पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे, जो प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के विजन को जनता के सामने रखेंगे। पार्टी के लक्ष्य से लेकर कांग्रेस की सरकार रहने के दौरान जनहित में चलाई गई योजनाओं के बारे में भी जनता को बताएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस को जनसमर्थन मिल रहा है। रविवार को काशी में हुई पार्टी की रैली में झांसी समेत बुंदेलखंड से भी काफी तादाद में लोग पहुंचे। इससे स्पष्ट हो गया है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed