फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Participants showed glimpse of Bundeli in youth festival on the theme of Panch Pran Bharat

Jhansi News: पंच प्रण भारत की थीम पर युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाई बुंदेली झलक

Thu, 28 Nov 2024 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Participants showed glimpse of Bundeli in youth festival on the theme of Panch Pran Bharat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में नेहरू युवा केंद्र एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से पंच प्रण भारत की थीम पर मंडलस्तरीय युवा उत्सव एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी एसएन त्रिपाठी द्वारा शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान लोकनृत्य, लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं एवं विज्ञान मेला आयोजित किया गया। इसमें झांसी, ललितपुर, जालौन मंडल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में लोकनृत्य समूह ललितपुर को प्रथम, झांसी द्वितीय एवं जालौन तृतीय ने स्थान मिला। लोकगीत समूह में अमित एंड ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा। लोकगीत एकल में अमित कुमार झांसी प्रथम, वैशाली ललितपुर द्वितीय, पूजा जालौन को तृतीय स्थान मिला। कहानी लेखन प्रतियोगिता में समीत खालिदी झांसी को प्रथम, शिवम जालौन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में अल्लादीन झांसी ने प्रथम, माही जैन ललितपुर द्वितीय स्थान, बृजेंद्र जालौन ने तृतीय स्थान मिला। फोटोग्राफी में आदित्य कनौजिया झांसी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विज्ञान मेला में तरुण एंड ग्रुप झांसी ने प्रथम, जालौन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मेला एकल में अर्जुन कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत सिंह जादौन एवं सुरेश कुमार पटेल, कनिष्ठ सहायक युवा कल्याण विभाग प्रतिभा भारती, विवेक गोस्वामी, अनमोल वर्मा, शिवानी प्रजापति, मनोज गुप्ता, सुखलाल कुशवाहा, विशाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed