फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Parsad murder for old ranjish

पुरानी रंजिश में की गई थी पार्षद पिता की हत्या

Thu, 24 Dec 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Parsad murder for old ranjish
झांसी। पिछले दिनों नगरा के पार्षद के पिता की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार चले रहे। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार शाम वार्ड नंबर दस से पार्षद पुष्पेंद्र यादव के पिता आजाद सिंह यादव (55) की खेत से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उनके पुत्र संजय की तहरीर पर कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह यादव, उसके भाई योगेंद्र सिंह यादव, पिंटू समेत एक अज्ञात के खिलाफ प्रेमनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन, उसे कामयाबी नहीं मिली थी। बुधवार को मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह यादव के दुर्गापुर गांव में हाईवे के पास मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने उन्हें धर-दबोचा। पुलिस ने उनके पास से तीस हजार रुपये नकद समेत तीन मोबाइल फोन एवं चार पहिया वाहन भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी मध्य प्रदेश की ओर भागने की फिराक में था। सीओ सदर ने बताया मामले की विवेचना की जा रही है। पूछताछ के दौरान राजेंद्र ने पुरानी रंजिश की बात मानी है। उसने पुलिस को बताया कि जमीन के विवाद के चलते दोनों परिवारों के बीच एक अरसे से रंजिश चल रही है। इस मामले में योगेंद्र, पिंटू समेत एक अज्ञात अभी भी पुलिस की चंगुल से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पहले भी हो चुकी हत्या
दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इसी के चलते दोनों परिवारों के बीच खूनी रंजिश छिड़ी है। आजाद के पास नयागांव में करीब आठ एकड़ खेत है। यह आजाद के कब्जे में है। जमीन के एक भाग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इसके पहले विवाद के चलते आजाद के भाई उत्तम की भी हत्या की जा चुकी। हालांकि परिजनों का कहना है कि उत्तम की हत्या बच्चों के विवाद केचलते हुई थी।
ेे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed