फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parking stand rermove from station

ड्रॉप जोन के लिए हटाया जाएगा वाहन स्टैंड

Thu, 10 Jan 2019 01:22 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 10 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
parking stand rermove from station
parking - फोटो : demo
झांसी रेलवे स्टेशन परिसर को सुंदर बनाने के लिए यहां स्थित वाहन स्टैंड को जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। अन्य दो वाहन स्टैंडों को भी यहीं पर समायोजित कर दिया जाएगा। परिसर में सिर्फ छोड़ो और जाओ (ड्रॉप जोन) और प्रीमियम पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, ताकि एयरपोर्ट की तरह स्टेशन पर सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बीस करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण काम चल रहे हैं। इसमें रेलवे परिसर, वेटिंग हॉल, यात्री शेड और अन्य स्थानों पर परिवर्तन का काम होना हैं। रेलवे परिसर को सुंदर बनाने के लिए यहां स्थित वाहन स्टैंड को हटाकर जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में शिफ्ट किया जा रहा है। वाहन स्टैंड हटने के बाद परिसर में अलग-अलग पाथ (रास्ते) बनाए जा रहे हैं। बड़े महानगरों की तरह इन रास्तों से आने वाले वाहनों को सवारियां छोड़कर आगे बढ़ना होगा। रास्ते में लोग वाहन खड़े नहीं कर सकेंगे और न ही पीछे जाने की व्यवस्था रहेगी। इसी तरह ऑटो और प्रीमियम पार्किंग के लिए अलग रास्ते होंगे। वहीं, वेतन कार्यालय और जीआरपी थाने के सामने स्थित वाहन स्टैंड भी जूनियर इंस्टीट्यूट पहुंच जाएंगे। एक बड़ा शेड लगाकर स्टैंड एक जगह की बन जाएगा।
विज्ञापन


कुछ काम शुरू कर दिए गए हैं और कुछ जल्द शुरू हो जाएंगे। जल्द ही ये जमीन पर दिखने लगेंगे। मार्च तक इन्हें पूरा करना है। - एसके नेगी, एडीआरएम।

ये भी होना है
................
- परिसर में पार्क का विस्तार होगा
- 100 मीटर ऊंचा झंडा लगेगा
- स्टेशन बिल्डिंग का फ्रंट और सुंदर होगा
- स्टेशन बिल्डिंग में लगेंगी फ्लड लाइट
- एग्जीक्यूटिव लाउंज की होगी स्थापना
- प्लेटफार्मों पर लगेगा ग्रेनाइट पत्थर
- लिफ्ट और एस्केलेटर लगेंगे
- प्रकाशित साइनेज बोर्ड की स्थापना होगी
- बुकिंग हॉल, आवागमन परिक्षेत्र बेहतर होगा
- स्टेशन क्षेत्र में लगेंगे फ्लैक्स बोर्ड
- स्टेशन परिसर में वीआईपी, ऑटो, टैक्सी लेने की अलग-अलग होगी व्यवस्था
- मॉड्यूलर वाटर कीऑस्क और वाटर एटीएम लगेंगे
- प्रतीक्षालय, विश्रामालय और शौचालयों का होगा सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed