फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parking, muncipal corporation

पार्किंग स्थलों को चिह्नित कर भूल गया नगर निगम

Thu, 28 Apr 2016 12:12 AM IST
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
parking, muncipal corporation
parking, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस व नगर निगम प्रशासन ने 14 स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए थे, एक पखवाड़ा गुजरने के बाद भी इन पर कोई काम नहीं हुआ है। चुने गए स्थानों पर न तो लाइन खींची गई है और न ही बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन


शहर की अस्तव्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और वाहनों की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस व नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई थी। एसपी सिटी व निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर में पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। शहर के अंदर 14 स्थानों पर पार्किंग व स्टैंड बनाना तय हुआ था, इनमें जेल चौराहा, इलाइट चौराहा पर ग्वालियर रोड के दोनों तरफ, जीवनशाह गोल तिराहा के पास, रानी लक्ष्मीबाई पार्क के गेट नंबर एक, दो व तीन, मिनर्वा टाकीज की पट्टी, रानी महल, बस स्टैंड, नवीन मंडी, मऊरानीपुर तिराहा, मेडिकल कालेज के सामने, जीवनशाह, बीकेडी रोड, कुंज बिहारी मंदिर के सामने, सीएमओ कार्यालय, बीकेडी कालेज के पास और खंडेराव गेट पर एलबीएम की पट्टी को चुना गया था।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के अनुसार नगर निगम के अधिकारियों ने चुने गए स्थानों पर लाइन खिंचवाकर बोर्ड लगवाने का आश्वासन दिया था। स्टैंडों पर वाहन की रखवाली के लिए ठेका उठाने की भी बात कही गई थी। शुरुआत में नगर निगम ने कुछ स्थानों पर लाइन खिंचवाई पर कुछ दिनों बाद काम बंद हो गया। यातायात प्रभारी सुभाष यादव का कहना है कि नगर निगम लाइन खिंचवाकर बोर्ड लगवाए तो स्टैंड व पार्किंग स्थलों को शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी गरिमा सिंह का कहना है कि नगर निगम को लाइन खिंचवाकर बोर्ड लगवाने थे। मगर पता नहीं क्यों अभी तक काम नहीं किया गया है। वह जल्द निगम के अधिकारियों से बात करके काम पूरा करवाएंगी।


कप्तान के आदेश पर अभी तक अमल नहीं
एसएसपी मनोज तिवारी ने एक पखवाड़ा पहले शहर के आपे चालकों को ड्रेस में ड्राइविंग करने के आदेश दिए थे, मगर आज तक उनके आदेश का पालन नहीं हो सका है। हिदायती दी गई थी कि ड्रेस (स्लेटी पेंट व शर्ट) नहीं पहनने वालों के चालान काटे जाएंगे। कप्तान के आदेशों का पालन करवाने की दिशा में यातायात प्रभारी ने भी कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed