{"_id":"9298471b0f1dfe5f6574fb2c8c1ba172","slug":"park-will-illuminate-when-light-gone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट जाने पर भी रोशन होंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट जाने पर भी रोशन होंगे पार्क
झांसी / ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही नगर के पार्क सोलर लाइट की रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे। मार्ग प्रकाश विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है। नगर आयुक्त की ओर से हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
मालूम हो कि पहले चरण में रानी लक्ष्मीबाई पार्क, राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त पार्क, नेहरू पार्क तालपुरा, वाल्मीकि पार्क, आवास विकास स्थित पंडित दीनदयाल पार्क, कांशीराम पार्क समेत कई पार्कों में सोलर लाइट लगवाए जाने की योजना तैयार की गई है। उक्त पार्कों में लगी लाइटों को रोशन करने में नगर निगम को प्रति माह लाखों रुपये बिजली बिल के रूप में जमा करना होता है। बिजली बिल पर कम खर्च करने के लिए पार्कों में सोलर लाइट लगाने की योजना तैयार की गई है। मार्ग प्रकाश प्रभारी हरगोविंद प्रसाद के अनुसार पहले चरण में आधा दर्जन से अधिक पार्कों में सोलर लाइट लगवाए जाने की योजना तैयार की गई है। शेष अन्य पार्कों में द्वितीय चरण में कार्य कराया जाएगा। बिजली कटौती अधिक होने से पार्कों में अंधेरा पसरा रहता है। इसी के मद्देनजर यह कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट लगने से नगर निगम पर मेंटीनेंस का खर्च कम आएगा। इससे नगर निगम प्रशासन को आर्थिक रूप से फायदा होगा।