{"_id":"624c825d1014cb17685bc622","slug":"parichha-power-plant-s-closed-unit-will-be-operational-soon-jhansi-news-jhs2180737148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारीछा पावर प्लांट की बंद इकाई जल्द हो जाएगी चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारीछा पावर प्लांट की बंद इकाई जल्द हो जाएगी चालू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट की एक 210 मेगावाट की यूनिट तकनीकी खराबी के कारण 30 मार्च को बंद हो गई थी। इससे बिजली उत्पादन में भी कमी आ रही है। अफसरों के अनुसार बंद इकाई में काम चल रहा है, जल्द ही नौ अप्रैल तक यूनिट अपनी क्षमता के अनुसार दोबारा चालू हो जाएगी। वहीं, ललितपुर के बजाज पावर प्लांट की सभी तीनों यूनिटें पूरी क्षमता के साथ चल रहीं हैं। डिमांड के मुताबिक प्रतिदिन 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चार यूनिटों में 910 मेगावाट बिजली के उत्पादन करने की क्षमता है। लेकिन, 30 मार्च को तकनीकी खराबी के कारण 210 मेगावाट की एक इकाई खराब हो गई थी। तब से 510 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था। इससे प्रतिदिन 400 मेगावाट बिजली उत्पादन में कमी चल रही है। वहीं, सोमवार को कोयले की कमी के कारण 425 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। अफसरों ने बताया कि बंद हुई एक यूनिट को सही कराने के लिए काम चल रहा है। जल्द ही नौ अक्तूबर तक यूनिट को दोबारा संचालन किया जाएगा। उधर, ललितपुर की बजाज पावर प्लांट की तीनों इकाइयों में सरकार के डिमांड के अनुसार प्रतिदिन तीनों इकाइयों का संचालन करके 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
पारीछा प्लांट की एक 210 मेगावाट की यूनिट तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई थी। उसमें काम चल रहा है, जल्द ही नौ अप्रैल से इसका दोबारा से संचालन करके बिजली का उत्पादन किया जाएगा। - एम. के. सचान, (मुख्य महाप्रबंधक, पारीछा थर्मल पावर प्लांट)