फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   paricha power plant

पारीछा प्लांट में 200 मेगावाट कम किया जा रहा बिजली का उत्पादन

Fri, 14 Oct 2022 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
paricha power plant
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट में मांग के अनुसार 710-720 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि अचानक मौसम में बदलाव होने के कारण बिजली की खपत कम हो गई है, इससे डिमांड कम हो गई है। 200 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम किया जा रहा है।
विज्ञापन

पारीछा थर्मल पावर प्लांट में लगी 250 मेगावाट की दो और 210 मेगावाट की दो इकाइयों से प्रतिदिन 920 मेगावाट बिजली बनाई जाती है। विगत कुछ दिनों से अचानक मौसम में बदलाव के कारण डिमांड कम हो गई है। इससे प्लांट की चारों इकाइयों से 710 से 720 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। प्लांट में 25 से 30 हजार मीट्रिक टन कोयला बचा है, जो पर्याप्त है। ललितपुर बजाज पावर प्लांट के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्लांट की तीनों इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाकर 1920 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। कोयला भी पर्याप्त है।
विज्ञापन

पारीछा प्लांट की चारों इकाइयों को सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। प्रतिदिन तीन से चार रैक कोयला मिल रहा है, जो पर्याप्त है। अगर डिमांड बढ़ेगी, तो फिर से 920 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। - एमके सचान, मुख्य महाप्रबंधक पारीछा थर्मल पावर प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed